{"_id":"60c259bc8ebc3e37fc050e68","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6334233184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को ले जाने वाले युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को ले जाने वाले युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अछल्दा थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को ग्राम तहराजपुर थाना अछल्दा निवासी बंटी सक्सेना लगभग 4 माह पूर्व बहला-फुसलाकर ले गया था। ले जाने के दो दिन बाद उसकी पुत्री घर वापस आ गई थी। तभी बंटी के घर वालों ने माफी मांगते हुए आरोपित बंटी को घर में न रखने की बात कह कर मामला शांत करा दिया था। लोक लाज के कारण वह भी चुपचाप बैठ गई, लेकिन आरोपित बंटी के घर वालों ने उसे बाहर नहीं भेजा।
कहा कि बंटी उसकी पुत्री के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा और शादी न करने पर परिवार समेत जान से मारने की भी धमकी देता है। उसकी पुत्री ने यह बात बताई। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर नामजद आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। थाना प्रभारी तारिक खान ने बताया है कि किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।