फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

बूंदाबांदी और बादलों ने गिराया चार डिग्री तापमान

Thu, 10 Jun 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
औरैया। पिछले दो दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से गुरुवार को राहत मिली। बुधवार की रात बूंदाबांदी और गुरुवार को दिन के समय छाए रहे बादलों के चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि बादलों के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 39.5 डिग्री सेल्सियस और रात के समय का न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। दिन के समय मौसम में आर्द्रता अधिकतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई है। दिन के समय हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा में सात से 18 किलो मीटर प्रति घंटा और रात के समय हवाएं पूरब दिशा में नौ से 19 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दर्ज की गई। बताया कि इस सप्ताह आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। स्थानीय स्तर पर बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के साथ 11 से 13 जून तक हल्की बारिश की संभावना रहेगी। बादलों के छाए रहने के चलते पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस समय जिन किसानों ने धान की नर्सरी डाल रखी है, यह बारिश उनके लिए फायदेमंद होगी। तो वहीं जुताई करने वाले किसानों के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन

बारिश से होगा इन फसलों को नुकसान
जिले में मूंग और उरद की पैदावार अधिक मात्रा में होती है। यदि एक सप्ताह बारिश होती है तो मूंग और उरद की पैदावार करने वालों को नुकसान होगा। इसके साथ ही जायद की फसलों में परवल, तुरई, लौकी, खीरा, ककड़ी की पैदावार करने वाले किसानों को भी बारिश नुकसान दे सकती है। यदि पांच एमएम तक बारिश होती है तो किसानों को नुकसान की संभावना कम रहेगी। यदि 10 एमएम से अधिक बारिश होती है तो इन फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed