{"_id":"60c255ad8ebc3e6cca25a5d2","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6334199157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण से जिले में 181वीं मौत, तीन नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण से जिले में 181वीं मौत, तीन नए संक्रमित
विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-22- जिला अस्पताल में संदिग्ध की जांच करता स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। महिला समेत तीन संक्रमित मिले हैं। जिले में अभी तक 10176 संक्रमित सामने आ चुके हैं। 181 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की चपेट में आए युवक की सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया जिले में अब एक्टिव हॉटस्पॉट 39 रह गए है। वहीं चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित सात गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले में शिविर लगाकर 1600 लोगों के सैंपल लिए। सैफई लैब से अब 500 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में अब तक आरटीपीसीआर के एक लाख 82 हजार 450 लोगों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए लिए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए विभागीय स्तर से किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती गई है। लगातार शिविर लगाकर टीमें सैंपल ले रही हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।