{"_id":"60aa9ec08ebc3eff5c30baf2","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp6300422105","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी खुन्नस में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी खुन्नस में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। बेला रोड पर रहने वाले ग्राम पंचायत भटौली फफूंद के पूर्व प्रधान एवं परिजनों के साथ चुनावी खुन्नस में कुछ लोगों ने घर मे घुसकर जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।
रविवार देर शाम बेला रोड पर विवेकानंद महाविद्यालय के सामने रहने वाले सहायल थाना क्षेत्र के गांव कुड़री का पुरवा के मूल निवासी ग्राम पंचायत भटौली फफूंद के पूर्व प्रधान शैलेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू यादव के घर मे काफी संख्या में लोग घुस आए। यहां पर शैलेन्द्र एवं उनके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। सूचना पर खासी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। काफी संख्या में आरोपी भाग जाने में सफल रहे। जबकि चार संदिग्धों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी को पुलिस थाने ले आई। परिजनों के अनुसार शैलेंद्र यादव पिछले 15 वर्षों से गांव भटौली फफूंद के प्रधान रहे। इस बार भी वह चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। परिणाम आने के बाद से जीतने वाले पक्ष के लोग उनसे खुन्नस मानते चले आ रहे हैं। लगातार उन्हें और उनके समर्थकों को धमकी मिल रही थी। रविवार को आरोपियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। मारपीट और तोड़फोड़ की।
थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल के अनुसार मौके पर मिले कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।