{"_id":"60aa992a8ebc3e86fe181b01","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp630037643","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरचंद्रपुर पीसीयू के केंद्र प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरचंद्रपुर पीसीयू के केंद्र प्रभारी निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गेहूं क्रय केंद्रों पर मिली खामियों के बाद डीएम ने कार्रवाई शुरू की है। डीएम ने हरचंदपुर गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित करने के साथ ही पीसीएफ के केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, पीसीएफ व पीसीयू के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिलाधिकारी ने यह कार्रवाई दो दिन पहले डिप्टी आरएमओ व एआर कोऑपरेटिव के निरीक्षण के बाद जांच आख्या के आधार पर की है।
गौरतलब है कि डिप्टी आरएमओ सुधांशू शेखर चौबे व एआर कोऑपरेटिव कमलाकांत मिश्रा ने ब्लॉक अछल्दा के वंशी, हरचंद्रपुर के पीसीयू व पीसीएफ के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। इस दौरान पीसीयू के केंद्र प्रभारी संतोष कुमार नदारद मिले थे और अभिलेख भी आधे-अधूरे पाए गए थे। गेहूं भी सही नहीं पाया गया था। इसके अलावा पीसीएफ केंद्र पर भी कई खामियां मिली थीं। इसकी रिपोर्ट डिप्टी आरएमओ ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सौंपी थी।
जांच आख्या के आधार पर डीएम ने पीसीयू हरचंदपुर के केंद्र प्रभारी संतोष कुमार को निलंबित किया है। जबकि यहीं के पीसीएफ के केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा पीसीएफ व पीसीयू के जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जो केंद्र प्रभारी कार्य के प्रति लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।