फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

विधायक की कार और ऑटो में टक्कर, पांच गंभीर

Fri, 21 May 2021 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
अछल्दा(औरैया)। थाना क्षेत्र के नगरिया गांव में मोड़ के पास बिधूना विधायक की कार और ऑटो में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। ऑटो में सवार एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंचे विधायक के भाई ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां से एक महिला को सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बिधूना विधायक विनय शाक्य का भतीजा और ड्राइवर अछल्दा की ओर जा रहे थे। यह लोग जैसे ही नगरिया मोड़ के पास पहुंचे तभी अचानक एक ऑटो आ गया। दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार औरैया के जालौन चौराहा निवासी मुन्नी देवी, उनकी पुत्री प्रियंका, दामाद विनोद निवासी इटावा, अमन कुमार निवासी फफूंद नगला तथा ऑटो चालक आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। मुन्नी देवी का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

घायल प्रियंका ने बताया कि परिवार के चार लोग ऑटो से अछल्दा के मुहामदाबाद डॉक्टर के यहां दवा लेने जा रहे थे। हादसा होते ही गांव के लोग दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। इधर, विधायक के भाई देवेश शाक्य भी मौके पर जा पहुंचे। पुलिस और विधायक के भाई ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से मुन्नी देवी को सैफई रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी में विधायक लिखा है, गाड़ी किसके नाम पर है पता किया जा रहा है। अभी तक किसी ने घटना को लेकर शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का बेहतर होगा इलाज
विधायक के भाई देवेश शाक्य ने बताया कि भतीजा और ड्राइवर गाड़ी लेकर किसी काम से अछल्दा जा रहे थे। ऑटो में टक्कर से जो लोग घायल हुए उन्हें देखने के लिए वह स्वयं गए थे। सभी घायलों का बेहतर तरह से उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed