फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

दवा व्यापारी के घर घुसकर अभद्रता करने के मामले में दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर कस्बे के दवा व्यापारी से चेकिंग के नाम पर घर में घुस कर अभद्रता करने वाले दरोगा को एसपी लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच सीओ औरैया द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात दिबियापुर कस्बे के दवा व्यापारी संजीव पोरवाल के घर में घुस कर थाने के दरोगा मनोज शुक्ला और प्रमोद सागर ने चेकिंग के नाम पर अभद्रता की थी। दवा व्यापारी के पिता पूरन पोरवाल ने एसपी को शिकायत करते हुए बताया था कि पुलिस ने दवा के प्रपत्र मांगे जिसे दिखाने के बाद भी महिलाओं और घर के सदस्यों से अभद्रता की गई थी। इस मामले में घटना को लेकर व्यापारियों में रोष था। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंपी गई थी। गुरुवार को एसपी अपर्णा गौतम ने दरोगा मनोज कुमार शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मनोज शुक्ला के ऊपर पूर्व में भी कई शिकायतें थी। इधर, व्यापारी के घर पर अभद्रता किए जाने की जांच कराई जा रही है। इस मामले में इन्हें लाइन हाजिर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed