फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

20 करोड़ रुपये से महेवा-अछल्दा मार्ग की सुधरेगी दुर्दशा

Fri, 09 Apr 2021 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो07एयूआरपी 31- महेवा-अछल्दा मार्ग की जर्जर हालत - फोटो : AURAIYA
औरैया। लंबे समय से गड्ढों में तब्दील महेवा-अछल्दा मार्ग के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क निर्माण के लिए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिली है। जिसके लिए 20 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जल्द ही इस सड़क पर विभाग निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
विज्ञापन

अछल्दा से महेवा तक जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से पैदल चलने वाले, दो व चार पहिया वाहन स्वामियों के लिए मुसीबत से भरा रहता था। इस मार्ग पर कई हादसे भी हो चुके हैं। सड़क की दुर्दशा पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण कराए जाने को लेकर शासन को 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर स्वीकृति मिल गई है। 12 किलोमीटर के इस मार्ग के लिए मंजूरी मिलने की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

लोग बोले
कपड़ा व्यापारी अमित झा बताते हैं कि गड्ढों में तब्दील हो चुके महेवा-अछल्दा मार्ग पर आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जल्द ही मार्ग के चौड़ीकरण किए जाने के काम शुरू होने की जानकारी से बहुत खुशी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल ठाकुर बताते हैं कि इस मार्ग पर घरों से निकलने वाला पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे जलभराव हो जाता है। जहां पानी भरे हिस्से से वाहन गुजरने के दौरान गंदे छींटे लोगों पर गिर जाते हैं। लोगों के कपड़े खराब हो जाते हैं। अब इससे निजात मिलेगी। व्यापारी नारायण तिवारी बताते हैं कि रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से दुपहिया वाहन चालक अक्सर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। कई बार दो पहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल भी पहुंचे हैं। रेडीमेड शोरूम संचालक विनीत दुबे कहते हैं कि मार्ग में गड्ढ़ों के चलते कई सालों से लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। अनदेखी के कारण कई सालों से मार्ग की मरम्मत भी नहीं हो सकी है। जिससे इस मार्ग की स्थिति और भी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया
महेवा-अछल्दा मार्ग के चौड़ीकरण को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का बजट भी मिल गया है। चुनाव के बाद इस मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
- अमित शुक्ला, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed