फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

पुलियों की रेलिंग बननी शुरू, दुकानदारों ने ली राहत की सांस

Fri, 05 Mar 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
फोटो 05एयूआरपी43 बहेरे वाली पुलिया पर निर्माणाधीन ईंटों की रेलिंग। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। प्रमुख सड़कों के नीचे से गुजरे बंबों और रजबहों के किनारे टूटी रेलिंगों को दुरुस्त करना सिंचाई विभाग ने शुरू कर दिया है। इससे दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र में प्रमुख सड़कों के नीचे से गुजरे रजबहों एवं बंबों की पुलियां काफी लंबे अरसे से क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। बहेरे वाली पुलिया पर एक ओर रामगढ़-बिधूना मार्ग एवं दूसरी ओर सेंट साईंनाथ स्कूल होते हुए सहायल रोड जाने वाला रास्ता है। इसलिए यहां पर काफी भीड़ रहती है। चौराहा होने के कारण अक्सर बाइक सवार गिरकर चुटहिल होते थे।
विज्ञापन

इस समस्या को अमर उजाला ने गत 6 नवंबर 2020 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गुरुवार से दिबियापुर में पुलियों की रेलिंगों का निर्माण शुरू हो गया है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 21 फरवरी को पुल-पुलियों की मरम्मत के लिए 100 दिनों का लक्ष्य रखा है। इसी के चलते पूरे जिले में क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed