फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya news

कानपुर क्रिकेट क्लब पहुंचा सेमीफाइनल में

Thu, 25 Feb 2021 06:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
auraiya news
25एयूआरपी37- शिवाजी स्टेडियम रामगढ़ में चल रहा मैच। - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। कस्बा रामगढ़ में श्री सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के शिवाजी स्टेडियम में क्वार्टर फाइनल मैच में कानपुर क्रिकेट क्लब ने दिबियापुर क्रिकेट क्लब को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, लीग मैच में गाजियाबाद ने हरचंदपुर को शिकस्त दी।
विज्ञापन

यहां छह दिवसीय राज्य स्तरीय शहीद-ए-कारगिल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को हुए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी दिबियापुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 103 रन बनाए। कानपुर की टीम ने दो विकेट खोकर आसानी से 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। 29 गेंदों में 9 चौकों की मदद से नाबाद 43 रन बनाने वाले निखिल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन

वहीं, लीग मैच गाजियाबाद और हरचंदपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। टीम के कप्तान शिवराज ने 90 रन और जमाल ने 31 रन बनाए। जवाब में हरचंदपुर की टीम 19 ओवरों में सिर्फ 119 रन पर आउट हो गई। टीम के कप्तान सतेंद्र कुशवाह ने 30 और निशांत कुशवाह ने 26 रन बनाए। गाजियाबाद ने मैच जीत लिया। गाजियाबाद की तरफ से आकाश सरोज ने 4 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट लिए। ‘मैन ऑफ द मैच’ गाजियाबाद के बल्लेबाज शिवराज को प्रदान किया गया। निर्णायक की भूमिका मोहित शुक्ला, रवि कुमार, अमित राजपूत, स्कोरर की भूमिका ओम कार राजपूत, वैभव ने निभाई। उद्घोषक की भूमिका विशाल पालीवाल व जहीर ने निभाई। वहीं, नरेंद्र प्रताप सिंह यादव, गौरव यादव, अशोक चन्देल, गुलाब सिंह, तेज सिंह बाथम, रणजीत भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed