{"_id":"5f32e53b8ebc3e3d0e2ab561","slug":"auraiya-news-auraiya-news-knp5763858147","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ नए पॉजिटिव केस मिले और 35 मरीज हुए स्वस्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ नए पॉजिटिव केस मिले और 35 मरीज हुए स्वस्थ्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है। मंगलवार को नौ सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 621 जा पहुंची है। हालांकि मरने वालों की संख्या छह हो चुकी है। एक्टिव केस 218 हैं।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि मंगलवार को सैंपलों की आई रिपोर्ट में नौ सैंपलों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 621 जा पहुंची है। वहीं मंगलवार को आईं सैंपलों की रिपोर्ट में संक्रमित 35 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन मरीजों के स्वस्थ होने पर जिले में कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 397 हो गई और अब एक्टिव केस 218 रह गए हैं। जिले के अब तक कुल कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या छह हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि सैफई लैब में जिले के 1020 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। बताया कि स्वस्थ होने वाले मरीजों में 31 मरीज पिछले 10 दिनों से होम आइसोलेश में चल रहे थे। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया है कि वह संक्रमित आए मरीजों के परिजनों और उनके संपर्कियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित आए मरीजों को निर्देशित किया गया कि वह घर के अंदर रहे। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को एल-वन दिबियापुर में भर्ती किया जाएगा। साथ ही संक्रमित आए मरीजों के घरों के बाहर पोस्टर चस्पा करने के साथ ही उनकी गली व क्षेत्र को सील किया जाएगा।
सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को जिले में कुल 942 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें ट्रू नॉट के 26, एंटीजन के 463 और आरटीपीसीआर के 453 सैंपल शामिल हैं। बताया कि जिले में अब तक कुल 19155 सैंपल लिए गए। जिसमें 17637 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।