{"_id":"62404c2c8c8df8591d314ab7","slug":"auraiya-news-alleged-murder-relatives-created-ruckus-at-dm-residence-auraiya-news-knp68770153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जता डीएम आवास पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जता डीएम आवास पर काटा हंगामा
विज्ञापन
फोटो27एयूआरपी 09- मृतक शैलेंद्र सिंह चौहान
- फोटो : AURAIYA
औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में अनंतराम बाजार में मृत मिले युवक के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगा रविवार को सुबह डीएम आवास का घेराव कर हंगामा किया।
परिजनों का आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति युवक को सस्ते में खली दिलाने के नाम पर अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसका शव सड़क पर पड़ा मिला।
रविवार को गांव पैगूपुर निवासी मृतक शैलेंद्र सिंह चौहान (38) की पत्नी पीड़िता गीता चौहान ने जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर पति की हत्या की आशंका जताई।
उसने बताया कि पति को गांव निवासी एक व्यक्ति शनिवार सुबह लगभग 11 बजे जानवरों के लिए सस्ते में खली दिलाने के लिए अपने साथ बाजार ले गया था।
इसकी जानकारी उसे तब हुई जब 11:30 बजे उसने पति के मोबाइल पर फोन किया। पति ने बताया कि वह गांव के उस व्यक्ति के साथ अनंतराम जा रहा है, वह खाना तैयार रखे।
विज्ञापन
इसके बाद उसकी आखिरी बार तीन बजे दोपहर में बात हुई। उसने फोन पर जल्द आने की बात कही लेकिन तीन बजकर 25 मिनट होने पर भी पति घर नहीं आया, तो फिर से उसने फोन किया लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठा।
शाम को किसी व्यक्ति ने फोन उठाया तो अपना नाम बताए बिना ही कहा कि आपका फोन मेरे पास सुरक्षित है और शैलेंद्र सड़क पर पड़ा हैं। पत्नी ने बताया कि यह सुनते ही उसे आशंका हुई।
वह परिजनों के साथ बताए हुए स्थान पर पहुंची। जहां पति को बेहोशी की हालत में पड़े देख अस्पताल लेकर पहुंचीं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया कि सड़क पर पड़े होने के दौरान पति के आसपास शराब के कई क्वार्टर पड़े हुए थे। पीड़िता ने जिलाधिकारी से पति की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मौत का सही कारण पता करने के लिए उनका वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराए जाने की गुहार लगाई।

फोटो27एयूआरपी 10- डीएम आवास के बाहर हंगामा काटते परिजन- फोटो : AURAIYA