फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya,mdm,eduaction

एमडीएम पर महंगाई, किसी तरह बनवा रहे खाना

Tue, 26 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
auraiya,mdm,eduaction
औरैया। सब्जी, तेल व रसोई गैस की कीमतों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसका असर अब परिषदीय व सहायता प्राप्त जूनियर स्कूलों में बन रहे एमडीएम पर भी पड़ता दिख रहा है। प्रति बच्चा कन्वर्जन कास्ट की पुरानी लागत से एमडीएम बनवा रहे गुरुजी भी लगभग दोगुनी कीमतों पर खाना बनवाने पर मजबूर हैं। वहीं शिक्षक संघों का कहना है कि यदि महंगाई के हिसाब से कन्वर्जन कास्ट में बढ़ोतरी न की गई तो मजबूरन खाना बनवाना बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण लंबे समय बंद रहे परिषदीय व सहायता प्राप्त स्कूल खुलते ही बच्चों के लिए एमडीएम भी बनना शुरू हो गया है। इसी के साथ खाद्य पदार्थों में बढ़ती महंगाई का भी संकट आ गया। स्कूलों में खाना बनाने के लिए शासन से केवल रसोइयों को मानदेय पर रख गया है। इसके अलावा प्रतिदिन खर्च होने वाले तेल, गैस, सब्जी, सोयाबीन, दाल व मसालों आदि का प्रबंध प्रधानाध्यापक या जिम्मेदार शिक्षक को करना होता है। जिसके लिए प्रति बच्चा प्राइमरी स्तर पर 4.97 पैसे व जूनियर स्तर पर 7.45 पैसे शासन से भेजे जाते हैं।
विज्ञापन

इसी पैसे से प्रत्येक बुधवार को दूध भी लेना पड़ता है। यह कन्वर्जन कास्ट एक अप्रैल 2020 से चली आ रही है। उस समय से अब तक रसोई गैस व तेल के दाम तो लगभग दोगुने स्तर पर पहुंच गए, वहीं सब्जियों में टमाटर, बैंगन व गोभी सहित सोयाबीन व दालों आदि के दाम भी चरम पर हैं। इसके अलावा एक तरफ अब तक शासन से विगत महीनों की कन्वर्जन राशि न भेजे जाने के चलते शिक्षक अपने वेतन से खाना बनवा रहे हैं तो दूसरी ओर महंगाई की वजह से खर्चा भी काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शासन को महंगाई के मद्देनजर कर्न्वजन कास्ट में बढ़ोतरी करनी चाहिए। महंगाई को देखते हुए कम से कम 10 रुपये प्रति बच्चे के हिसाब से कास्ट होनी चाहिए। अगर जल्द कीमतें नहीं बढ़ीं तो इसकी मांग के साथ ही आंदोलन किया जाएगा। - अखिलेश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

कई शिक्षक अपनी पूंजी से स्कूलों में एमडीएम का संचालन कर रहे हैं। इतनी कम कीमत में एमडीएम पकवाने के साथ दूध देने की व्यवस्था भी करनी पड़ रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश नेतृत्व में जल्द ही कन्वर्जन कास्ट बढ़ाने को लेकर मांग की जाएगी। -ओमजी पोरवाल, यूटा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed