फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Hopes demonstrated regarding honorarium

मानदेय को लेकर आशाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Oct 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Hopes demonstrated regarding honorarium
औरैया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा यूनियन के नेतृत्व में जिले की आशाओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने छह माह के बकाये पारिश्रमिक का अविलंब भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे भुगतान कम से कम समय में हो सके। आशा कर्मी बहुत कम पैसे पर काम करती हैं। ऐसे में भुगतान न होने पर उन्हें अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

आशा कर्मियों के प्रतिनिधि मंडल से बात करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अर्चना श्रीवास्तव ने एक सप्ताह में सभी आशाओं को भुगतान कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वालेंद्र कटियार, जिला अध्यक्ष विनीता सिंह, सचिव ज्योत्सना देवी, ममता शुक्ला, संगीता, रूप रानी, सुषमा, बबीता, संगीता पाल आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed