फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Henna training given to girl students, many methods told

औरैया : छात्राओं को दिया मेंहदी का प्रशिक्षण, बताई कई विधि

Mon, 18 Jul 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Henna training given to girl students, many methods told
फोटो-18एयूआरपी-42- छात्राओं को मेंहदी लगाने का प्रशिक्षण देतीं रीता चंदेरिया, मौजूद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। अरियारी के ग्राम पंचायत भवन में श्रेष्ठ कला संगम फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष रीता चंदेरिया ने छात्राओं को मेंहदी लगाने का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप आफ राइजिंग क्वींस के बैनर तले रोग जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को बीमारियों के बारे में जागरूक भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को अरियारी में आयोजित कार्यक्रम में रीता चंदेरिया ने छात्राओं को बताया कि थोड़ी सी लगन से मेहंदी की बेहतरीन डिजाइनें सीखी जा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को मेहंदी की कई डिजाइनें लगानी सिखाईं। इसके बाद जायंट्स ग्रुप आफ राइजिंग क्वींस के बैनर तले आयोजित रोग जागरूकता अभियान में बच्चों को हैजा और डेंगू बीमारियों के बारे में जानकारी देकर इन बीमारियों से बचने के उपाय बताए।
विज्ञापन

संगठन की किमी पोरवाल ने कहा कि अपने आसपास सफाई रखकर हम कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से बच सकते हैं। ग्राम प्रधान रीता देवी, अवनीश कुमार तिवारी, नितीश कुमार, राइजिंग क्वींस की सदस्य निशा शुक्ला, ललिता पोरवाल, रेनू जैन, राइजिंग स्टार्स के श्याम वर्मा, डायरेक्टर मनोज पोरवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed