{"_id":"5ec974db8ebc3e908644ed41","slug":"auraiya-hadsa-auraiya-news-knp561712685","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान एक और मजदूर की मौत, संख्या हुई 29","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान एक और मजदूर की मौत, संख्या हुई 29
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। इटावा-कानपुर राष्ट्रीय हाईवे पर ट्राला-डीसीएम की भिड़ंत में घायल एक मजदूर की शनिवार देर शाम मौत हो गई। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब 29 हो गई है। मजदूर की ऑपरेशन के दौरान मौत हुई है।
सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के राजमार्ग पर स्थित गांव चिरुहुली और मिहौली के बीच शिवजी ढाबा के बाहर ट्राला-डीसीएम की भिड़ंत में 25 मजदूरों की मौके पर मौत हुई थी। हादसे में घायल मजदूरों का उपचार सैफई अस्पताल में चल रहा है।
अस्पताल में इलाज के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो चुकी है। अब शनिवार को चौथे मजदूर पुलगाड़ी बोकारो झारखंड निवासी योगेश्वर कालिंदी(35) पुत्र तारन कालिंदी की मौत हो गई। योगेश्वर के सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके लिए डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सुनीति ने बताया कि आपरेशन असफल होने के चलते योगेश्वर की मौत हुई है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद रविवार को शव उसके घर भेजा जाएगा। वहीं छह घायलों की हालत अब ठीक है। रविवार को उन्हें छुट्टी दी जाएगी।
औरैया। इस घटना में घायलों व मृतकों की मदद करने वाले 10 पुलिस कर्मियों के सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए थे। नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि शनिवार की देर शाम इन पुलिस कर्मियों की सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें सभी सिपाहियों की रिपोर्ट निगेटिव रही है।