फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: General Manager inspected DFC with window trailing

औरैयाः महाप्रबंधक ने विंडो ट्रेलिंग से किया डीएफसी का निरीक्षण

Sun, 10 Jul 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: General Manager inspected DFC with window trailing
विंडो ट्रेलिंग के जरिए निरीक्षण करते उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजरे पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलमार्ग का उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने विंडो ट्रेलिंग के जरिए निरीक्षण किया। उनकी ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन से लगभग सवा चार बजे गुजरी। निरीक्षण को लेकर रेल एवं आरपीएफ प्रशासन खासा सतर्क रहा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार अक्सर ट्रेनों में यात्रियों से बातचीत कर समस्याएं जानते नजर आते हैं। वहीं, रेलवे स्टेशनों पर स्टालों पर मिलने वाले सामान पर ओवर चार्जिंग (अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री) पर भी सख्त रुख अख्तियार कर चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेल महाप्रबंधक को खुर्जा रेलवे स्टेशन से भाऊपुर के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण (कोच में पीछे लगी विंडों से ट्रैक का निरीक्षण) करना था। उनके सख्त रुख के चलते रेल कर्मियों को आशंका थी कि कहीं उनकी ट्रेन रुक न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के चलते रेल कर्मी सुबह से ही सतर्क थे। पूरे दिन रेल कर्मियों ने रेलवे स्टेशन पर विशेष साफ सफाई पर ध्यान दिया और काफी सतर्क रहे। हालांकि उनकी ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरे डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर से होते हुए शाम लगभग सवा चार बजे धड़धड़ाते हुए गुजर गई।

इसके बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित सिंह के अनुसार, महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने मालगाड़ियों के परिचालन के लिए स्थापित इस खंड की परिचलनिक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक सुधार के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed