फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Couple robbed by masked miscreants on the service road of the expressway

Auraiya: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर दंपती को नकाबपोश बदमाशों ने लूटा, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 22 Sep 2024 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Sep 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Auraiya: Couple robbed by masked miscreants on the service road of the expressway
इटैली चौकी पर लगी ग्रामीण की भीड़ व पीड़ित दंपती - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले में अछल्दा क्षेत्र से निकले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गांव सुभानपुर के पास रविवार दोपहर बाइक सवार दंपती को तीन नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाते हुए महिला से पांच लाख के गहने व नकदी लूट ली। बदमाशों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कहारन निवासी अवनीश कुमार पत्नी रितिका को उसके मायके देवमील, मैनपुरी से बाइक से लेकर घर आ रहे थे।
विज्ञापन


रविवार दोपहर करीब 12 बजे इटैली चौकी के ग्राम सुभानपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर पीछा करते हुए आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दंपती को रोक लिया। पीड़ित दंपती के मुताबिक उनकी बाइक ब्रेक लगाने के दौरान गिर गई। बदमाशों ने दंपती की बाइक की चाबी निकालकर सर्विस रोड के किनारे बने नाले में फेंक दी। इसके बाद दंपती के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर महिला का बैग छीन लिया।
विज्ञापन

उसमें रखे दो स्मार्ट फोन व पांच हजार रुपये की नकदी छीन ली। रितिका के हाथों की दो अंगूठियां, गले का मंगलसूत्र, जंजीर, कानों की झुमकी तथा पैरों की पायल उतरवा ली। इसके बाद आरोपी मौके से रफूचक्कर हो गए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लूटे गए जेवर करीब चार से पांच लाख रुपये कीमत के थे। दो एंड्रायड मोबाइल भी थे। दो टीमें गठित की गई हैं। टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। कुछ संदिग्धों को जांच के दायरे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed