{"_id":"66de18cf9e85412722023195","slug":"auraiya-city-will-become-a-model-of-cleanliness-and-beauty-auraiya-news-c-211-1-aur1002-116297-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: औरैया शहर बनेगा स्वच्छता और सुंदरता का मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: औरैया शहर बनेगा स्वच्छता और सुंदरता का मॉडल
विज्ञापन
औरैया। नगर पालिका औरैया शहर को स्वच्छता और सुंदरता का मॉडल बनाएगी। चौराहों, तालाबों, शहीदपार्क और धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण किया जाएगा। पालिका ने कराए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा तैयार कर ली है। 15 सितंबर से कार्य शुरू कराए जाएंगे। इसके लिए लखनऊ के आई आर्किटेक्ट की टीम ने सर्वे कार्य भी पूरा कर लिया है।
सालों से शहर की छवि धूमिल कर रही तालाबों की गंदगी अब साफ होगी। चौराहों को भव्य बनाया जाएगा। तालाबों पर भव्य छटा उकेरी जाएगी। उपवन से शहर का वातावरण भी आदर्श स्थिति में पहुंचाया जाएगा। यह सब एक साल के अंदर होने जा रहा है। 15 सितंबर के बाद बारिश थमने के साथ ही शहर में युद्ध स्तर पर काम शुरू किए जाएंगे। खास तौर पर पांच कामों के जरिए शहर को भव्यता प्रदान की जाएगी। शासन की योजनाओं के तहत विकास व सुंदरीकरण के कार्यों को धरातल पर उकेरा जाएगा। शहर के मध्य में स्थित शहीद पार्क को और ज्यादा भव्यता प्रदान की जाएगी।
ये होंगे काम
-एक
जेसीज व सुभाष चौराहे की बढ़ाई जाएगी भव्यता
शहर के दो चौराहों जेसीज व सुभाष चौराहे को भव्य किया जाएगा। राजस्थानी पत्थरों की नक्काशी के साथ ही यहां दूधिया लाइटों से चौराहे जगमगाएंगे। शहर, जिले व बाहर के लोगों के लिए ये चौराहे कुछ देर रुककर निहारने वाले होंगे। आर्किटेक्ट टीम के सर्वे के तहत यहां इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। तारों को हटाकर अब महज काम शुरू होना शेष रह गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
काम-दो
चड्ढा टाकीज के सामने भव्य तालाब के साथ उपवन होगा तैयार
शासन से पिछले दिनों जारी हुए निर्देश के बाद शहर क्षेत्र में हरियाली पनपाने के लिए मियाबाकी पद्धति से उपवन बनाने के निर्देश हुए। चड्ढा टाकीज के सामने तीन एकड़ जमीन चिह्नित हुई। यहां पड़ी गंदगी साफ होगी। तालाब विकसित करते हुए पेड़ों की छटा तैयार की जाएगी। वातावरणीय संतुलन को स्थिर रखने का यह प्रयास होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
काम-तीन
सत्ती तालाब व नरायनपुर तालाब की हटेगी गंदगी, होगा सुंदरीकरण
सत्ती तालाब को भव्य बनाने के लिए अमृत सरोवर योजना के तहत सीएनडीएस को चार करोड़ की लागत से जिम्मेदारी सौंपी गई है। बारिश से पहले यहां गंदगी हटाने का काम शुरू कराया गया। लेकिन बारिश के चलते थम गया। 15 सितंबर के बाद यह काम पटरी पर लौट आएगा। इसके साथ शहर के नरायनपुर मोहल्ला स्थित तालाब का भी सौंदर्यीकरण होगा। स्वच्छ पानी के इर्द गिर्द इंटरलॉकिंग बिछाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
काम-चार
शहीद पार्क का दो करोड़ से होगा सुंदरीकरण
पिछले दिनों लखनऊ की आकर्टटेक्ट टीम ने शहर के शहीद पार्क का सर्वे किया। जिसके बाद शहीद पार्क के सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। जिसे शासन को भेजा गया है। जल्द ही शहीद पार्क को भी और ज्यादा भव्यता प्रदान की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पांचवा काम
मंदिरों का होगा कायाकल्प
शहर स्थित मंदिरों में मां मंगला काली मंदिर, तपा बाबा की समाधि, रामजानकी मंदिर, अंत्योष्टि स्थल व गौरैया तालाब समीप स्थित शिव मंदिर का कायाकल्प कराया जाएगा। इसके लिए महज बारिश थमने का इंतजार किया जा रहा है। यहां पर पेयजल व रोशनी के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। पक्के निर्माण से लेकर राजस्थानी पत्थरों की नक्काशी यहां की शोभा बढ़ाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
‘बारिश थमने का इंतजार किया जा रहा है। शहर में रुके पड़े भव्यता बढ़ाने वाले कार्यों को प्राथमिकता से संपन्न कराया जाएगा। कागजी व जमीनी कवायद पूरी कर ली गई है। अब महज काम होना शेष है। 15 सितंबर के बाद युद्ध स्तर पर काम शुरू हो जाएंगे।’-अनूप गुप्ता, औरैया नगर पालिका अध्यक्ष