फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   auraiya

हड़ताल से मंडी में सवा करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 26 Sep 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
auraiya
फोटो 26एयूआरपी14- मंडी में प्रदर्शन के दौरान मौजूद आढ़ती - फोटो : AURAIYA
औरैया। मंडी शुल्क के विरोध में आढ़तियों की हड़ताल से सवा करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। वहीं मंडी राजस्व को भी नुकसान हुआ है। व्यापारी नेताओं और आढ़तियों ने कहा कि शीघ्र उनकी मांगों को पूरा न किया गया, तो दोबारा प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के आह्वान पर मंडी शुल्क के विरोध में 21 से 26 सितंबर तक मंडी में हड़ताल रही। शनिवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और आढ़तियों ने अंतिम दिन मंडी में प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवकांत पाठक ने बताया कि इस हड़ताल से मंडी में सवा करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित रहा है। बड़े आढ़तियों ने मंडी के बाहर अपना व्यापार किया, जबकि छोटे और कच्चे आढ़ती मंडी के बाहर अपना व्यापार ठीक तरह से संचालित नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे उन्हें अधिक नुकसान उठाना पड़ा है। बताया कि इस हड़ताल से मंडी के राजस्व में साढ़े छह लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। गल्ला व्यापार मंडल के मंत्री जमाली सिंह ने बताया कि सरकारें व्यापारी हित में काम नहीं कर रही हैं।
यही कारण है कि व्यापारियों को प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं की ओर सरकारों का ध्यान आकर्षित करना पड़ रहा है। प्रदेश संगठन मंत्री विपिन मित्तल ने कहा कि संगठन व्यापारी के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रहा है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेयी उर्फ बबलू ने बताया कि यदि मंडी शुल्क की मांग पूरी नहीं हुई तो दोबारा प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिला मंत्री स्वतंत्र अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल ने हमेशा ही व्यापारियों के हित में काम किए।

लड़ाई व्यापारी हित में रही। आगे भी व्यापारी हित में आंदोलन किए जाएंगे। मौके पर नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, रामकुमार विश्नोई, भानु राजपूत, विजय कुमार शर्मा, अतीश वर्मा, शुभम मिश्रा, संजीव वर्मा, संजय वर्मा, माधव तिवारी, अनिल कुमार पोरवाल, ऋषि मिश्रा, देवेश शुक्ला, अवधेश कुमार गुप्ता, राममिलन कटियार, मुन्ना गहोई आदि कई व्यापारी नेता और आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed