फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Aryan topped in CBSE 10th and Aarushi topped in 12th

औरैयाः सीबीएसई 10वीं में आर्यन तो 12 वीं में आरुषि रहीं अव्वल

Sat, 23 Jul 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Auraiya: Aryan topped in CBSE 10th and Aarushi topped in 12th
फोटो-22एयूआरपी-17 स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में मौजूद चयनित छात्र-छात्रा व शिक्षक। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर । सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10 वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। 10वीं के घोषित परिणाम में गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के आर्यन दीक्षित ने 99 प्रतिशत अंक पाकर तो बारहवीं में कामर्स संकाय की आरुषि यादव ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया। परिणाम आने के बाद जिले भर के स्कूलों में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं ने जश्न मनाया। छात्र-छात्राएं एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। स्कूलों में पहुंचकर अध्यापकों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गेल डीएवी के प्राचार्य एके शर्मा के अनुसार, 90 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी और सभी सफल हुए हैं। आर्यन दीक्षित ने 99 प्रतिशत, अनुष्का अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत, करनजीत ने 98.2 प्रतिशत, कार्तिकेय ने 98 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टापर्स सूची में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन

एनटीपीसी में सेंट जोसेफ की प्रधानाचार्य सिस्टर रोस्मी ने बताया कि विद्यालय के आर्यन यादव ने 96.2 प्रतिशत, पल्लवी गौतम ने 95.4 प्रतिशत, वेदिका पोरवाल ने 95 प्रतिशत, उत्पल ने 94.6 प्रतिशत, प्रत्यूष अवस्थी ने 94.6 प्रतिशत अंक पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय तैयापुर के प्राचार्य डा.संजीव गुप्ता के अनुसार रितिका गौतम ने 96.4 प्रतिशत, सौरभ शर्मा ने 95 प्रतिशत, नवनीत कुमार ने 94.6 प्रतिशत अंक पाए हैं। सभी 80 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी की प्राचार्य स्नेहलता के अनुसार, 38 में से 33 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। आमना बेगम ने 92 प्रतिशत, आशुतोष कुमार निगम ने 91.6 प्रतिशत, योगेश सिंह ने 91 प्रतिशत अंक पाए हैं।
ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नवनीत गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा के अनुसार विद्यालय की नीलाक्षी ने 97.6 प्रतिशत, आकांक्षा वर्मा ने 94.2 प्रतिशत, ज्योति सिंह ने 93.8 प्रतिशत, दीक्षा यादव ने 93.6 प्रतिशत, अक्षत कुमार ने 90.2 प्रतिशत, एकांश ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। प्रबंधक नवनीत गुप्ता एवं प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा के साथ स्कूल के अध्यापकों ने मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर मेधावियों का उत्साहवर्धन किया।
गेल डीएवी स्कूल के प्राचार्य एके शर्मा के अनुसार उनके विद्यालय के विज्ञान एवं कामर्स संकाय के कुल 55 परीक्षार्थियों ने इस बार परीक्षा दी थी। सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित हुए। कामर्स संकाय में आरुषि यादव 98.8 प्रतिशत, सूर्यांश तिवारी 98.6 प्रतिशत, अदिति गुप्ता 97.2 प्रतिशत अंक पाए हैं। विज्ञान संकाय में अक्ष शुक्ला 96.0 प्रतिशत, प्रतीक गुप्ता 94.2 प्रतिशत, प्रणव शर्मा ने 92.2 प्रतिशत अंक पाए हैं।
एनटीपीसी स्थित सेट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर रोस्मी के अनुसार, विज्ञान संकाय के 42 एवं कामर्स संकाय के 33 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सभी उत्तीर्ण हो गए हैं। विज्ञान संकाय में हर्षित बाबू 97.8 प्रतिशत, आशीष गौतम 94.4 प्रतिशत, राजर्षि दीक्षित 93 प्रतिशत अंक पाकर पहले तीन स्थान पर रहे। कामर्स संकाय में रजत कुमार 91.6 प्रतिशत, स्वतंत्र कुमार सिंह 91.2 प्रतिशत, विभाष श्रीवास्तव ने 86.8 प्रतिशत अंक पाए हैं।
एनटीपीसी स्थित केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्य स्नेहलता के अनुसार, कुल 60 परीक्षार्थियों में से 55 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। विज्ञान वर्ग में अमन कुमार ने 95 प्रतिशत, आयूष यादव ने 93.6 प्रतिशत, सुप्रिया ने 92.8 प्रतिशत अंक पाकर पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। जबकि मानविकी वर्ग में मान्या कटियार ने 92.8 प्रतिशत, प्रिया यादव ने 92.4 प्रतिशत, आकांक्षा यादव ने 90 प्रतिशत अंक पाकर पहले तीन स्थान पाए हैं।

नवोदय विद्यालय तैयापुर प्राचार्य डा.संजीव गुप्ता ने बताया कि 55 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। इसमें से 53 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। विद्यालय में पहले स्थान पर 92.6 प्रतिशत अंक पाकर कुमकुम पोरवाल ने पहला, पीयूष मिश्रा ने 89 प्रतिशत पाकर दूसरा, सक्षम गुप्ता ने 87.6 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया।

ज्ञान स्थली एकेडमी में मेधावी छात्र-छात्राएं व साथ में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं। संवाद

ज्ञान स्थली एकेडमी में मेधावी छात्र-छात्राएं व साथ में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

परिणाम आने के बाद खुशी जताते रैपिड ग्लोबल के छात्र। संवाद

परिणाम आने के बाद खुशी जताते रैपिड ग्लोबल के छात्र। संवाद- फोटो : AURAIYA

फोटो-22एयूआरपी-39   आर्यन दीक्षित (99.0)  गेल डीएवी

फोटो-22एयूआरपी-39 आर्यन दीक्षित (99.0) गेल डीएवी- फोटो : AURAIYA

फोटो-22एयूआरपी-24  आरुषि यादव (98.8)  गेल डीएवी

फोटो-22एयूआरपी-24 आरुषि यादव (98.8) गेल डीएवी- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed