फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: 30 cows recovered from two containers, three arrested, tried to escape after seeing police

औरैया: दो कंटेनर से 30 गोवंश बरामद, तीन गिरफ्तार, पुलिस को देख भागने का किया प्रयास

Tue, 12 Oct 2021 08:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 12 Oct 2021 08:50 PM IST
सार

एसपी अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ व कोतवाली पुलिस दोपहर साढ़े 12 बजे चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन
Auraiya: 30 cows recovered from two containers, three arrested, tried to escape after seeing police
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर चेकिंग के दौरान देवकली चौकी के पास दो कंटेनरों को रोका। पुलिस को देखकर चालकों ने कंटेनर भगाने का प्रयास किया। जिसपर पुलिस ने पीछा कर हाईवे पर दोनों को रोक लिया। तलाशी में पुलिस को कंटेनर में 30 गोवंश मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी अभिषेक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ व कोतवाली पुलिस दोपहर साढ़े 12 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी बीच जालौन की ओर से आ रहे दो कंटेनर को पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन चालकों ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी।
विज्ञापन


मामला गड़बड़ जानकर पुलिस ने तत्काल कंटेनर का पीछा किया। जिस पर थोड़ी दूर जाकर घेराबंदी करके दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में दोनों कंटेनर में 15-15 गोवंश मिले। वहीं एक-एक गोवंश मृत थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम चांद खां निवासी मोहल्ला पुरानी चट्टी थाना शेरघाटी गया बिहार, मोहम्मद अय्यूब खा निवासी मौजा बीकोपुर गांव गजाधरपुर थाना कोठी गया बिहार, तौफीक अहमद निवासी नौदर गांव थाना बलुआ जिला चंदौली बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह जालौन से गोवंश लेकर बेचने जा रहे थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के साथियों की तलाश भी जारी है। उनके पास से एक कुल्हाड़ी, दो बांका, दो कंटेनर बरामद किया गाय है। तीनों को जेल भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed