फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Audio of indecency with the police officer goes viral

Auraiya News: कोतवाल से अभद्रता का ऑडियो वायरल

Mon, 01 Jun 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 01 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Audio of indecency with the police officer goes viral
अजीतमल। सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुए एक ऑडियो के बाद पुलिस महकमा सकते में आ गया। ऑडियो में एक युवक अपने को कानपुर का अधिवक्ता बताकर कोतवाल से अभद्रता करता सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। कोतवाली की चौकी मुरादगंज में कुछ दिन पहले वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस व बाइक सवार की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

इसी बीच इस प्रकरण को लेकर एक युवक ने कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी को फोन पर कॉल की। खुद को अधिवक्ता बताते हुए ड्यूटी के दौरान गुटखा खाने की बात कहकर अभद्रता करने लगा। उसने गाली गलौज भी दी। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed