फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attack on the in-laws who came to resolve the dispute between husband and wife

Auraiya News: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने आए मायके वालों पर हमला

Sat, 14 Jun 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Attack on the in-laws who came to resolve the dispute between husband and wife
रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव पदमपुर में दंपती के बीच उपजे विवाद को सुलझाने आए पत्नी के मायके वालों पर ससुसरालीजनों ने मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव निवासी सोनम का पति से विवाद चल रहा है। इसे सुलझाने के लिए थाना ऊसराहार के गांव गपधिया समथर निवासी भाई रवि बाबू, प्रहलाद, सोनू व चाचा अरविंद कुमार गांव आए थे। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर देवर नीलेश व ससुर जगदीश सहित कई लोगों ने लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें सभी को गंभीर चोटें आईं हैं। महिला सोनम की तहरीर पर पुलिस ने ससुर जगदीश, देवर नीलेश, नागेश, कमलेश, राजेश, अमरदीप, कन्हैया, दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि बहू ने ससुर सहित अन्य आठ ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed