फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Attack on brick kiln owner and workers

Auraiya News: ईंट भट्ठे पर मालिक समेत मजदूरों पर हमला

Tue, 20 Jan 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 20 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Attack on brick kiln owner and workers
फोटो-4-घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़। स्रोत: पीड़ित
औरैया। सदर कोतवाली के जनेतपुर स्थित ईंट भट्ठे पर सोमवार रात मजदूरों का हिसाब करते समय दो नामजद समेत छह लोग वहां पहुंचे और जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ कर दी और धमकी देकर भाग गए। वारदात में भट्ठा मालिक और मजदूर समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी प्रेमकांत अवस्थी ने पुलिस को बताया कि वह सदर कोतवाली के गांव जनेतपुर धौरेरा स्थित ईंट भट्ठा के मालिक हैं। 19 जनवरी की रात साढ़े सात बजे मजदूरों का हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान गांव जनेतपुर निवासी अंकुश राजपूत, सोनू राजपूत चार अज्ञात साथी के साथ वहां पहुंचे और भट्ठे पर मौजूद मजदूरों से गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

प्रेमकांत अवस्थी के विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए गांव मिहौली निवासी मजदूर भोलेनाथ व कुलदीप को भी पीट दिया। कुलदीप को मरा समझकर कार्यालय के अंदर घुस गए। वहां रखे सामान में तोड़फोड़ कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा मालिक ने तहरीर देकर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed