फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ate poisonous substance, accused the court

आरोपी ने कोर्ट में जहरीला पदार्थ खाया

Mon, 05 Sep 2016 11:16 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 05 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Ate poisonous substance, accused the court
सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
कचहरी में तारीख पर आए एक आरोपी ने जेल भेजे जाने के डर से डाई पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। डाई पीने से युवक की हालत बिगड़ने लगी। वह कोर्ट परिसर के बाहर लोट पोट हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


लड़की भगाने के मामले में आरोपी संजीव कुमार उर्फ भाटिया (26) पुत्र महेश चंद्र यादव निवासी भीखेपुर सोमवार को तारीख पर जिला न्यायालय आया था। न्यायालय परिसर में ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ने लगी। अचानक युवक की तबियत खराब होते देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने युवक को तुरंत सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में सीओ सिटी रमेश चंद्र ने बताया कि युवक धारा 366 के एक मामले में तारीख पर आया था।
विज्ञापन


जहां पर उसने कुछ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़ित युवक ने बताया कि वह पिछले एक साल से लगातार तारीख पर आ रहा है। रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर भी कर रहा है। इसके बावजूद उसे जेल भेजा जा रहा था। इस कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना को लेकर जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा। एक घंटे तक अस्पताल परिसर छावनी जैसा दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed