फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   At the end of the evening, the fans enthusiasm had cooled

शाम होते-होते ठंडा पड़ा क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह

Fri, 27 Mar 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 27 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
At the end of the evening, the fans enthusiasm had cooled

विश्वकप में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। नगर में प्रतिष्ठानों और आफिसों में सन्नाटा छाया रहा। हालांकि दोपहर होते होते आस्ट्रेलिया की टीम के ऊंचे स्कोर एवं भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन ने लोगों का उत्साह ठंडा कर दिया।

विज्ञापन


 
गुरुवार को भारत और आस्ट्रेलिया टीमों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत को लोग फाइनल के तौर पर देख रहे थे। लोगों को पता था कि यदि आज भारत जीता तभी फाइनल में खेल सकेगा। उत्साह का आलम यह रहा कि सुबह बिजली न होने के कारण कई स्थानों पर लोगों ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए टीवी रखी थी।
विज्ञापन



बड़ी सब्जी मंडी गली स्थित अमर उजाला के कार्यालय के बाहर भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए टीवी का इंतजाम किया गया था। आस्ट्रेलिया टीम के ऊंचे स्कोर के चलते क्रिकेट प्रेमी दर्शक आस्ट्रेलिया टीम के विकेट जल्दी गिरने की दुआएं करते नजर आए। बाद में खेली भारतीय टीम के विकेट गिरने पर निराश होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया व्हाट्स एप पर चल रहे विभिन्न ग्रुपों पर इनके ग्रुप सदस्य पल पल स्कोर अपडेट करते नजर आए। बिजली न होने पर क्रिकेट प्रेमियों ने स्कोर अपडेट होने से राहत की सांस ली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed