फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Arya found in Interstate 8th place in the state

आर्या ने इंटर में पाया प्रदेश में आठवां स्थान

Sun, 29 Apr 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 29 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
Arya found in Interstate 8th place in the state
आठवां स्थान पाने पर आर्या को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद देते परिजन - फोटो : amarujala

औरैया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी प्रतिभआ का लोहा मनवाने वाली आर्या त्रिपाठी फ फूंद की रहने वाली हैं। उन्होंने प्रदेश में आठवीं रैंक पाक यह साबित कर दिया कि शिक्षित परिवार का परवरिश में अहम रोल होता है। बचपन से ही पढ़ाई की तरफ झुकाव से आर्या हाईस्कूल में जिला टॉप रहीं तो इस बार इंटरमीडिएट में आठवीं रैंक हासिल की। आर्या  का कहना है कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।

विज्ञापन


 फफूंद निवासी आर्या त्रिपाठी के पिता सुधीर त्रिपाठी श्री राधाकृष्ण इंटर कॉलेज फफूंद में प्रधानाचार्य हैं। मां नीलम त्रिपाठी डबल एमए बीएड हैं। वह वर्तमान में जूनियर हाईस्कूल कटरा मनेपुर में प्रधानाध्यापिका हैं। आर्या के बाबा रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रताप नारायण त्रिपाठी हैं। आर्या के ताऊ सुनील त्रिपाठी हैं।
विज्ञापन


बड़े भाई विशाल त्रिपाठी प्राइमरी स्कूल अछल्दा के भासी का पुरवा में अध्यापक हैं। छोटा भाई प्रगांसू त्रिपाठी कक्षा 10 में है। बड़ी बहन सौम्या त्रिपाठी गाजियाबाद से बीटेक कर रहीं हैं। अमर उजाला से बातचीत करते हुए आर्या ने कहा कि उन्होंने घर में पांच से छह घंटे पढ़ाई की है। वह प्रशासनिक अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहतीं हैं। अपनी सफलता के पीछे परिजनों को पूरा श्रेय देते हुए कहती हैं कि बिना उनके मार्गदर्शन के सफलता हासिल नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए वह अपने माता-पिता समेत ताऊ को श्रेय देतीं हैं। उन्होंने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को टिप्स देते हुए कहा लगन से पढ़ाई करें तो पांच से छह घंटा बहुत है। पर पढ़ाई में ईमानदारी हो। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सोच बदलनी होगी तभी इसकी सार्थकता सिद्ध हो सकती है। जब सोच ही खराब होगी तो किसी भी अभियान सफल नहीं हो सकता।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed