फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   arrested for theft from district judge under construction

Auraiya News: निर्माणाधीन जिला जजी से चोरी में 12 गिरफ्तार

Thu, 02 Apr 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
arrested for theft from district judge under construction
औरैया। दिबियापुर पुलिस और एसओजी ने ककोर मुख्यालय के पास निर्माणाधीन जिला जजी से सरिया चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने वारदात के महज 24 घंटे के भीतर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उनके पास से 40 क्विंटल चोरी की सरिया, दो कारें और एक विशेष स्लाइडर ट्रॉली वाला ट्रैक्टर बरामद किया है। बरामद माल की कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि अनेका इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी मनोज कुमार जिला जजी का निर्माण करा रहे हैं। उन्होंने एक अप्रैल को थाने में सरिया चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार तड़के पुलिस ने गांव उमरसाना तिराहे से करीब 200 मीटर पहले एक खाली प्लॉट पर दबिश दी। रात में घेराबंदी कर शातिरों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

उनके पास से 15-15 फीट सरिया के टुकड़े, दो कार और ट्रॉली लॉक करने वाली चाबी मिली। आरोपियों ने बताया कि वे ककोर मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन जिला जजी में सरिया लादने, उतारने और जाल बनाने का काम करते थे। अधिक रुपये कमाने के लालच में उन्होंने साइट से ही सरिया चोरी करने की साजिश रची। वे विशेष रूप से डिजाइन की गई स्लाइडर बॉक्स ट्रॉली में सरिया छिपाकर ले जा रहे थे। आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। सभी को इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दिल्ली कल्याणपुरी निवासी अर्जुन, पुनीत, विशाल, कृष्ण सिंह, बिट्टू, चरण सिंह, कृष्ण सिंह और लक्की सिंह व हरियाणा के रेवाड़ी निवासी हर्ष, करनाल निवासी सागर व अरुण, पानीपत निवासी लाखन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed