फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Application on Sahara Refund Portal is correct, still error messages are coming

Auraiya News: सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन सही फिर भी गलती के आ रहे मैसेज

Sun, 31 Dec 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 31 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Application on Sahara Refund Portal is correct, still error messages are coming
फफूंद। सहारा इंडिया में वर्षों से फंसे पैसे के लिए सहारा रिफंड पोर्टल पर किए गए आवेदन जी का जंजाल बन गए हैं। पैंतालीस दिन बीतने के बाद खाता धारकों के मोबाइल पर कमियों का मैसेज भेजा जा रहा है। वहीं दिए गए टोल फ्री नंबर पर भी कोई जवाब न मिलने से खाताधारक बेहद परेशान हैं और जनसेवा केंद्र के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

फफूंद कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों ने बचत के उद्देश्य से सहारा समूह की सहारा क्रेडिट कॉरपोरेशन, सहारायन यूनिवर्सल पर्पज सोसाइटी, हमारा इंडिया क्रेडिट सोसाइटी और स्टार्स मल्टीपर्पज सोसाइटी में लाखों रुपए जमा किए थे। सहारा समूह के जमाकर्ता रामकुमार, सत्यभान, आसम बेगम, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद अफजाल, इरफान, राजेश, नौशाद अहमद, सुहाना, हसीना बेगम, राजवीर, सुनीता आदि ने बताया की उन लोगों ने एफडी और बचत खाते खोले थे। नौ साल पूर्व सेबी की ओर से कंपनी के लेनदेन पर रोक लगाने से खाता धारकों का पैसा नहीं मिल पाया। भविष्य के लिए जमा की गई रकम फंसने से वो सभी परेशान हो उठे थे।
विज्ञापन

कुछ माह पूर्व केंद्र सरकार ने सहारा समूह की सहकारी समितियों के जमा कर्ताओं को धन वापसी के लिए सहारा रिफंड पोर्टल शुरू किया। जिसके तहत जनसेवा केंद्र पर एफडी, बचत खातों और बैंक की पास बुक के साथ पूरी जानकारी उपलब्ध कराते हुए पोर्टल पर मोबाइल नंबर के साथ आवेदन कराए। पोर्टल में आवेदन स्वीकृति होते ही एक फॉर्म भी मिला था। जिसमें तीस दिनों में जांच के बाद पैंतालीस दिन में खाते में पैसा आने की जानकारी दी गई थी, लेकिन पैंतालीस दिन बाद अब गलतियों के मैसेज आने पर जमाकर्ता बेहद परेशान हैं। और जनसेवा केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया की उनके मोबाइल पर आए मैसेज में लिखकर आ रहा है कि आपके किए गए आवेदन में एक या अधिक कमियां हैं। जिन्हे देखने के लिए पोर्टल पर पता करें। जब आवेदक जनसेवा केंद्र पर जा रहे हैं, तो आवेदन की स्थिति पता करने का कोई विकल्प ही नहीं मिल रहा है। जिसमें देखा जा सके की क्या गलत भरा गया है, जबकि आवेदन संख्या और सभी कागज बिलकुल सही भरे गए हैं, टोल फ्री नंबर भी नहीं उठता है।अहम बात यह है कि उनकी इस परेशानी का जवाब देने के लिए कोई भी जिम्मेदार अधिकारी भी सामने नहीं आ रहा है। जिससे वह लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed