{"_id":"652ccb718f10199b12077cf6","slug":"anuj-of-vssd-college-won-badminton-competition-auraiya-news-c-211-1-aur1003-4108-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वीएसएसडी कॉलेज के अनुज ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वीएसएसडी कॉलेज के अनुज ने जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के तिलक महाविद्यालय में शनिवार देर रात को आयोजित हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वीएसएसडी कॉलेज कानपुर के अनुज गौतम व डीएवी कॉलेज के अखिलेश के बीच में हुई। जिसमें अनुज ने जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
शहर के तिलक महाविद्यालय में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार रात को सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। जिसमें पहला सेमीफाइनल डीएवी कॉलेज कानपुर के अखिलेश व बंशी कॉलेज के प्रशांत के बीच में हुआ। जिसमें अखिलेश ने जीत हासिल की। वहीं दूसरा सेमीफाइलन वीएसएसडी के अनुज गौतम व सीएसजेएमयू कैंपस के विपुल के बीच में खेला गया। इसमें अनुज ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।
देर रात को अनुज व अखिलेश के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें अनुज ने एकतरफा जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. रवि कुमार व आयोजक डॉ. रजनीश द्विवेदी ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रचार्य ने कहा कि खेल में हार जीत का कोई महत्व नहीं होता है। हार एक सीख होती है, जिससे पता चलता है कि हमें और अधिक मेहनत करनी चाहिए। जिससे अगली बार अच्छे से अच्छा परिणाम दे सकें।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन कर रहे बीपीएड के विभागाध्यक्ष विजय उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 महाविद्यालयों के 32 खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की है। इस दौरान विनय दुबे, गौरव अग्रवाल, रजनीश गुप्ता, गायत्री बाथम व नरेश भारती आदि मौजूद रहे।