फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Answer books being checked at three centers

तीन केंद्रों पर जांची जा रहीं बोर्ड उत्तर पुस्तिकाएं, जेडी शिक्षा ने किया निरीक्षण

Tue, 12 May 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Answer books being checked at three centers
फोटो 12एयूआरपी20- भारतीय विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्र व्यवस्थापक स - फोटो : AURAIYA
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार से जिले के तीन केंद्रों पर शुरू हुआ।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पहले दिन मूल्यांकन कार्य शुरू होने पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन अनुपस्थित रहे सभी परीक्षकों को चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन

शहर स्थित चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जहां प्रधानाचार्य संजय कुमार शुक्ला के निर्देशन में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय शुक्ला ने बताया कि उनके मूल्यांकन केंद्र पर सबसे अधिक सामान्य हिंदी विषय की 33396, भौतिक विज्ञान 23857, जीव विज्ञान 12675 समेत 17 विषयों की 95221 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई थी। जिनका मूल्यांकन कार्य कराया जा रहा है।
बताया कि मंगलवार को उपस्थित रहे 23 उपप्रधान परीक्षकों, 129 परीक्षकों के सहयोग से 5393 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। अब तक उनके केंद्र पर 10368 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा चुका है।
जेडी शिक्षा कानपुर केके गुप्ता ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। बिधूना स्थित श्रीगजेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल और मुरादगंज स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है।

डीआईओएस हृदय नरायन त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को तीन केंद्रों पर मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ। अनुपस्थित रहे परीक्षकों को चेतावनी दी गई है। यदि वह शीघ्र मूल्यांकन केंद्रों पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed