{"_id":"6158a1118ebc3e626e091242","slug":"anshan-auraiya-awas-auraiya-news-knp655788788","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास के लिए आमरण अनशन पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास के लिए आमरण अनशन पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। ब्लाक सहार के राजस्व गांव ढिकियापुर कंचौसी में आवास न मिलने से परेशान वृद्ध ने दो अक्टूबर से आमरण अनशन शुरू कर दिया। बताया वह दो वर्षों से लगातार आवास के लिए अफसरों के यहां चक्कर लगा रहे हैं।
ढिकियापुर कंचौसी निवासी महेश चंद्र गुप्ता उर्फ (भयंकर) शनिवार को कंचौसी औरैया तिराहे पर स्थित अंबेडकर पार्क के गेट के पास आमरण अनशन शुरू किया है। उन्होंने बताया दो वर्ष से आवास के लिए अफसरों के यहां चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी आवास नहीं मिला। बताया वह भाजपा में बूथ महामंत्री भी रह चुके हैं और विश्व हिंदू परिषद के वर्तमान में सूचना प्रभारी भी हैं।
हमेशा अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया जाता है। जबकि आवास की सूची में नाम भी आता है। पीड़ित ने अनशन की लिखित सूचना जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन को दी है। कंचौसी चौकी इंचार्ज चंद्रिका प्रसाद ने पीड़ित को अनशन तोड़ने के लिए मनाने का प्रयास किया तो पीड़ित ने मांग पूरी न होने तक अनशन से न उठने की बात कही। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सहार मुनीश सिंह ने बताया इस समय साइड नहीं खुल रही है। साइड खुलते ही आवेदन कराया जाएगा।