{"_id":"6abeaaf754feb43f1c0b9cb4","slug":"another-youth-injured-in-the-cylinder-explosion-has-succumbed-to-his-injuries-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152524-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सिलिंडर फटने से घायल एक और युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सिलिंडर फटने से घायल एक और युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। 13 सितंबर को गांव के चौराहे पर एक मिठाई की दुकान में सिलिंडर फटने से चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से घायल विपिन (22) की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। बुधवार शाम एक अन्य घायल शिवम ने भी दम तोड़ दिया था।
हादसे के दिन दुकान संचालक मनोज पोरवाल उर्फ छुन्ना घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए थे। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया था। करीब 10 दिन कानपुर में इलाज के बाद हालत स्थिर होने पर दूसरे अस्पताल में भर्ती से मना कर दिया गया। पुराने अस्पताल ने भी दोबारा लेने से इन्कार कर दिया। परिजन को मजबूरन घायलों को लेकर सैफई जाना पड़ा। वहां से नाजुक स्थिति को देखते हुए शिवम और विपिन को दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली में तीन दिनों तक चले इलाज के बाद दोनों जिंदगी की जंग हार गए।
दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित परिजन ने रात में मुरादगंज पुलिस चौकी पर हंगामा किया। उन्होंने इलाज और व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी विकास त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर परिजन को समझाकर शांत कराया। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ अजीतमल शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि हादसे में घायल चार में से दो युवकों की मौत हुई है।