{"_id":"66e08b6dd87f8ed43f0f83fd","slug":"anna-cattle-devoured-10-bighas-of-farmers-crops-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116384-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: किसानों की 10 बीघा फसल चट कर गए अन्ना मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: किसानों की 10 बीघा फसल चट कर गए अन्ना मवेशी
विज्ञापन
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव भैंसौल के किसान छुट्टा मवेशियों से बेहद परेशान हैं। दिन रात फसलों की रखवाली करने के बाद भी मवेशियों के झुंड 10 बीघा फसल को चट कर गए। लगातार नुकसान से किसानों में नाराजगी है।
फफूंद थाना के गांव भैंसोल में छुट्टा घूम रहे मवेशियों से किसान परेशान हैं। दिन रात फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं। जरा सी चूक होते ही आवारा मवेशियों के झुंड खेतों में घुस जाते हैं। जहां धान, बाजरा व चरी की फसल चौपट कर दे रहे हैं। गांव के आसपास घूम रहे 30 से अधिक छुट्टा मवेशी मौका मिलते ही खेतों में घुस जा रहे हैं। किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं।
गांव निवासी किसान सिंटू दीक्षित, धर्मेंद्र, बबलू, धर्मेंद्र, संतोष, मदन, छेदालाल, सियाराम, रामबहादुर, रामलखन ने बताया कि अन्ना मवेशियों के झुंड मौका पाते ही खेतों में घुस जाते हैं और अगर किसान उन्हें भगाने जाते हैं तो झुंड में शामिल सांड़ हमला कर देते हैं। सारी रात खेतों पर जागकर फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं, लेकिन मौका देखते ही मवेशियों का झुंड धान, बाजरा और चरी की फसल खा जाता है। ग्राम पंचायत भैंसोल की ग्राम प्रधान साधना सिंह ने बताया की छुट्टा घूम रहे मवेशियों को ग्रामीणों के सहयोग से जल्द पकड़वाकर आसपास की गोशालाओं में भिजवाया जाएगा।