फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Animal fodder removed from the RRC center.

Auraiya News: आरआरसी सेंटर से हटवाया गया पशु चारा

Thu, 09 Jul 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 09 Jul 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Animal fodder removed from the RRC center.
फोटो-13- आरआरसी सेंटर से पशु चारा हटाने के बाद सफाई करता कर्मी। संवाद
बिधूना। विकासखंड बिधूना के ग्राम पंचायत बेलपुर बेला स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (आरआरसी) केंद्र में पशु चारा भंडारित किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसकी खबर पांच जुलाई को अमर उजाला के अंक में प्रकाशित होने के बाद ब्लॉक के अधिकारियों ने आरआरसी सेंटर को खाली कराया है। साथ ही सफाई भी कराई है।
बेलपुर बेला में कूड़ा प्रबंधन के लिए बनाए गए आरआरसी सेंटर का उपयोग पशु चारा रखने के लिए किया जा रहा था। जिससे गांव में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। मामला प्रकाश में आने के बाद अधिकारियों ने मौके पर कर्मचारियों को भेजकर आरआरसी सेंटर में रखा पशु चारा हटवाया। एडीओ पंचायत नपेन्द्र यादव ने बताया कि आरआरसी सेंटर में पशु चारा रखे जाने की जानकारी मिलते ही मामले को संज्ञान में लिया गया।
कर्मचारियों की मदद से तत्काल पशु चारा निकलवा गया है। उन्होंने बताया कि आरआरसी सेंटर को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप जल्द ही संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed