फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Animal birth centers should be built for dogs: DM

कुत्तों के लिए बनाए जाएं एनिमल बर्थ सेंटर : डीएम

Tue, 09 Dec 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Animal birth centers should be built for dogs: DM
फोटो- 24- अधिकारियों के संग बैठक करते डीएम। स्रोत:प्रशासन
औरैया। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर जिला प्रशासन ने अन्ना मवेशियों व कुत्तों को संरक्षित करने के निर्देश किए हैं। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने इसे लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए रणनीति बनाई।
विज्ञापन

कुत्तों के लिए एनिमल बर्थ सेंटर बनाने से लेकर अन्ना मवेशियों को गोशालाओं में पहुंचाने की कवायद जल्द की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गोवंशों व कुत्तों को अभियान चलाकर पकड़ा जाए। संबंधित विभागीय अधिकारी व नगर निकाय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत व ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज विभाग को इस अभियान से जोड़ा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन स्कूलों में बाउंड्री नहीं है। उन्हें चिह्नित करते हुए जल्द बजट का खाका तैयार किया जाए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि कुत्तों को सुरक्षित किए जाने के लिए एबीसी (एनिमल बर्थ सेंटर) बनाए जाए। पकड़े जाने वाले कुत्तों को संरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आवारा पशुओं व कुत्तों के इधर-उधर घूमने या फसल क्षति की जानकारी होने पर आमजन को सूचना देने के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम बनाया जाए। सीडीओ संतकुमार ने बताया कि इसके लिए कंट्रोल रूम नंबर 7088586891 है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed