फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anhaiya and Pandu rivers are being improved by MNREGA, water stream will flow

Auraiya News: मनरेगा से संवर रहीं अन्हैया व पांडु नदियां, बहेगी जलधारा

Thu, 10 Jul 2025 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 10 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Anhaiya and Pandu rivers are being improved by MNREGA, water stream will flow
औरैया। जिले में अन्हैया व पांडु नदियों की सूरत बदल रही है। डीएम की पहल पर यहां की दोनों नदियों को मनरेगा के जरिए संवरा जा रहा है। इससे नदी का संरक्षण व संवर्धन तो होगा ही, साथ ही जल गुणवत्ता में सुधार भी आएगा। यही नहीं, पर्यावरण सुधार के संग आर्थिक, स्वास्थ्य व सामुदायिक लाभ भी होंगे। खास बात तो यह है कि नदी के प्रवाह क्षेत्र के आसपास का भूगर्भ जलस्तर भी बढ़ेगा जिसका सीधा फायदा किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

अन्हैया नदी निकटवर्ती जनपद इटावा के विकास खंड भरथना से जनपद के विकास खंड अछल्दा से प्रवेश करती है और वहां से सहार होते हुए जनपद कानपुर देहात में प्रवेश कर जाती है। अन्हैया नदी अपने गमन के दौरान ग्राम पंचायत गड़वाना, इटैली, लहटोरिया, बोडेपुर, ग्वारी, गुनोली, बंसी, सलेमपुर, रजुआमऊ, देवराव व हरचंदपुर से होकर गुजरती है। यह नदी जनपद में लगभग 21.5 किमी के क्षेत्र में प्रवाहित होती है लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी सूरत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही हाल पांडु नदी का भी रहा। वर्षों से सफाई न होने से गाद की जमा हो गई थी। बारिश के दिनों में नदी ओवरफ्लो होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ जमीन बर्बाद हो जाती थी। पांडु नदी जनपद कन्नौज से निकल कर ब्लॉक बिधूना में औरैया में प्रवेश करती है और ग्राम पंचायत सबहद, धरमंगदपुर, जरावन गैली, सिरयावा, भदोरा, बरु कुलासर, बेला, जौहर व बरकसी होते हुए जनपद कानपुर देहात में प्रवेश कर जाती है। यहां से कानपुर नगर से होते हुये फतेहपुर में गंगा नदी में मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में अन्हैया व पांडु नदी को मनरेगा से जीर्णोद्धार की कार्ययोजना तैयार की गई है। अन्हैया नदी के जीर्णोद्धार को मनरेगा से 1.98 करोड़ व पांडु नदी के जीर्णोद्धार को 1.37 करोड़ की कार्ययोजना तैयार की गई। अन्हैया नदी पर स्वीकृत के मुकाबले 1.21 करोड़ व्यय हो चुके है जबकि करीब 42 लाख पांडु नदी पर भी व्यय किए जा चुके हैं।

डीएम डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि इस जीर्णोद्धार से सारस पक्षियों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो जैव विविधता के लिए बेहतर संकेत हैं। वहीं, पांडु नदी के जीर्णोद्धार भी तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। नदियों के जीर्णोद्धार से रोजगार दिवस भी सृजित हुए हैं, जिसका लाभ सीधे श्रमिकों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed