{"_id":"673cdda1d5f20743b30547f4","slug":"angle-increased-to-105-feet-vehicles-weighing-up-to-30-tons-will-be-able-to-pass-auraiya-news-c-211-1-aur1002-118999-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 10.5 फीट तक किया एंगल, निकल सकेंगे 30 टन तक वजनी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 10.5 फीट तक किया एंगल, निकल सकेंगे 30 टन तक वजनी वाहन
विज्ञापन
औरैया। यमुना नदी पुल पर एक साल से भारी वाहनों पर लगी रोक में 30 टन तक के वाहनों के आवागमन की अनुमति दे दी गई है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से वाहन की टक्कर से टूटे एंगल को 10.5 फीट की ऊंचाई पर लगवा दिया गया है। वहीं, पिछले लगभग चार माह से फीस न दे पाने के चलते बीएचयू के इंजीनियरों की ओर से की गई पुल की जांच रिपोर्ट आज तक पीडब्ल्यूडी विभाग को नहीं मिल सकी है, जबकि पिछले एक साल में एंगल टूटने और उसे दोबारा लगवाने में विभाग ने दो लाख से अधिक की धनराशि खर्च कर चुका है।
बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर पड़ने वाले शेरगढ़ घाट यमुना नदी के पुल में आई खामियों के चलते 11 नवंबर 2022 को पीडब्ल्यूडी विभाग समेत अन्य अधिकारियों की रिपोर्ट पर तत्कालीन जिलाधिकारी पुल से भारी वाहनाें के आवागमन पर रोक लगा दी थी। डीएम ने जालौन के जिलाधिकारी को भी पत्राचार कर जालौन से औरैया जिले की तरफ आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों पर रोक लगाने की बात कही थी। दोनों जिलों के छोर पर लोहे के भारी एंगल लगा दिए गए। इसके बाद पुल की मरम्मत का काम शुरू हुआ।
पुल की मरम्मत का काम पूरा होने पर अक्तूबर 2023 में फिर से पुल पूर्व की तरह खोल दिया गया। लगभग दो माह बाद फिर से यमुना पुल पर भारी वाहनों की रोक लगाते हुए केवल छोटे वाहनों के आवागमन की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
पुल के अस्तित्व पर खतरा बताए जाने के चलते बीएचयू की टीम बुलाई गई। 23 जुलाई को आई टीम ने पुल की खामियों की जांच की लेकिन फीस न मिलने के चलते आज तक जांच रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी विभाग को नहीं सौंपी। इससे वाहनाें का पुल से आवागमन न होकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आवागमन शुरू हो गया। इधर पुल को बार-बार बंद करने को लेकर वाहन स्वामियों में आक्रोश दिखाई दिया।
एक साल में 16 बार टूटा एंगल
औरैया-जालौन जिले से आने-जाने वाले वाहनों को हो रही परेशानी के चलते पिछले एक साल में देर रात लगभग 15-16 बार टक्कर लगने से एंगल टूटा। शनिवार को किसी वाहन की टक्कर से एक बार फिर से एंगल टूट गया। मंगलवार को फिर से दुरुस्त कराया गया। इस बीच मौके पर पहुंचे वाहन स्वामियों व पुलिस के बीच गहमा गहमी भी हुई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता के बाद एंगल की ऊंचाई 10.5 फीट कर दी गई।
बोले जिम्मेदार-- -
एंगल को एक बार लगवाने में 15 हजार से अधिक का खर्च आता है। मंगलवार को टूटे एंगल को दुरुस्त करा दिया गया है। साढ़े 10 फीट ऊंचाई रखी है। पुल से केवल 30 टन वजन वाले वाहन ही निकल पाएंगे। बाकि बीएचयू के इंजीनियर से रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए उनकी फीस के लिए शासन को रिमाइंडर भेजा गया है। - अमर सिंह, अधिशासी अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, औरैया।

बोले जिम्मेदार