{"_id":"69f50153941ff5f6850bd496","slug":"anger-over-burning-of-akhilesh-yadavs-effigy-auraiya-news-c-211-1-aur1008-144060-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अखिलेश यादव का पुतला जलाने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अखिलेश यादव का पुतला जलाने पर आक्रोश
Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 02 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। सहायल थाना क्षेत्र के लहरापुर में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला जलाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
इसे लेकर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक रेखा वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ सहायल थाने पहुंचीं और सीओ सदर अशोक कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विधायक ने बताया कि 30 अप्रैल को लहरापुर के मुख्य बाजार में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अखिलेश यादव का पुतला जलाया गया। इसका वीडियो भी व्हाट्सएप पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि अज्ञात लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान बिधूना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रानू पालीवाल ने भी हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र पुलिस को सौंपा।
इस मौके पर डॉ. नवीन वर्मा, छत्रपाल राजपूत, राजेश कठेरिया, रवि राजपूत, रमेश दिवाकर, अनवर यादव, नृपेंद्र यादव व प्रदीप कठेरिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सपा कार्यकर्ताओं व विधायक से शिकायत मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।(संवाद)