फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Anganwadi worker suspended for receiving two year old nutritious food

Auraiya News: दो वर्ष पुराना पुष्टाहार मिलने पर आंगबाड़ी कार्यकर्ता निलंबित

Fri, 24 May 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker suspended for receiving two year old nutritious food
एरवाकटरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना एरवा के मजरा नगला बिजा के आंगबाड़ी केंद्र पर दो वर्ष पुराने पुष्टाहार को वितरित करने की शिकायत कुछ लाभार्थियों ने बिधूना सीडीपीओ व एसडीएम से की। मौके पर शिकायत सही पाए जाने पर कार्यकर्ता को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम से की गई शिकायत में बताया था कि गांव में दो वर्ष पुराना पुष्टहार बांटा जा रहा है। सीडीपीओ संध्या यादव के पहुंचने पर कार्यकर्ता आरती ने बताया कि उनके केंद्र पर तीन से छह वर्ष के 11 बच्चे, चार गर्भवती धात्रियों व तीन वर्ष से कम उम्र के नौ बच्चों के लिए पुष्टाहार आता है। शुक्रवार को नगला विजा निवासी शिवराज सिंह, प्रीतम कुमार, अवनीश यादव, विवेक कुमार, बिजेंद्र कुमार व डिंपल आदि ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर आरोप लगाते हुए शिकायत की।
विज्ञापन

बताया कि 19 मई को कार्यकर्ता आरती ने उन्हें चने की दाल, दलिया तथा रिफाइंड के पैकेट दिए थे। इनकी पैकिंग दो वर्ष पुरानी थी। लाभार्थी द्वारा बच्चों को खिलाने के लिए पैकेट खोला गया तो उसकी नजर पैकेट पर पैकिंग की तिथि दो वर्ष पुरानी थी। पैकेट पर सिर्फ छह माह तक उपयोग में लिए जाने की बात पढ़कर लाभार्थियों का माथा ठनका। इसके बाद अधिकारियों से शिकायत हुई। शुक्रवार दोपहर सीडीपीओ नगला बिजा गांव पहुंची और ग्रामीणों की शिकायत की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत को सत्य पाया। कार्यकर्ता आरती से इस संबंध में पूछा गया तो उसने आरोपों को नकारते हुए इसे गांव की पार्टीबंदी बताया। सीडीपीओ संध्या यादव ने आरती के घर पहुंचकर पुष्टाहार का स्टॉक चेक किया। इसमें चार पैकेट दाल और एक पैकेट दलिया का एक वर्ष व उससे अधिक पुराना मिला। इनकी प्रयोग अवधि समाप्त हो चुकी थी। इस संबंध में कार्यकर्ता आरती जवाब नहीं दे पाई।
वहीं सीडीपीओ संध्या यादव ने जब स्टॉक का मिलान किया तो कार्यकर्ता द्वारा सभी लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरित दिखाया गया जबकि मौके पर आंगनबाड़ी के स्टॉक में रिफाइंड, दाल तथा दलिया के पैकेट मिले। इस पर पूछे जाने पर कि जब पुष्टाहार बांटा जा चुका है तो यह कहां से आया, तो अनीता कोई जवाब नहीं दे पाई। पूरे मामले को लेकर सीडीपीओ संध्या यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार करते हुए उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। स्टाॅक पुराना पाया गया है। ग्रामीण की शिकायत सही पाई गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------------------


नौ माह सस्पेंड रहने के बाद इसी माह मिला था कार्यकर्ता आरती देवी को चार्ज
सीडीपीओ संध्या यादव ने बताया कि नगला विजा की कार्यकर्ता आरती देवी पर ग्रामीणों द्वारा पुष्टाहार वितरण न किए जाने की नौ माह पूर्व शिकायत की गई थी। इसे जांच में सही पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए नगला विजा की कार्यकर्ता आरती देवी को सितंबर 2023 में सस्पेंड किया गया था और नगला बिजा की जिम्मेदारी उमरेड़ी गांव की कार्यकर्ता को सौंपी गई थी। नौ माह बाद आरती को दोबारा इसी मई माह का पुष्टाहार वितरण की जिम्मेदारी दी गई थी। ऐसे में पुराने पुष्टाहार को खपाया जाना गलत है। बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए यह प्रतिकूल असर डालने वाला होगा।
---------------------------
वर्जन
‘सीडीपीओ की जांच आख्या के आधार पर नगला बिजा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सस्पेंड कर दिया गया है। एक साल पुराना स्टाॅक वितरित करना पाया गया है। घोर लापरवाही है। जो पुष्टाहार कागजों में वितरित हो चुका है, और स्टाक में भी जमा है। यह कई मायनों में जांच के दायरे में आ रहा है। कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
-वीरेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed