{"_id":"6500a12525095aba5504bd3d","slug":"amrit-kalash-yatra-taken-out-under-meri-mati-mera-desh-program-auraiya-news-c-211-1-aur1003-2849-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली अमृत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत निकाली अमृत कलश यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फफूंद।
क्षेत्र के भर्रापुर में मंगलवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों, शिक्षकों और छात्रों ने पंच प्रण की अवधारणा को स्वीकार करने की शपथ ली।
मंगलवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत भर्रापुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर से सदर विधायक गुड़िया के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा अमृत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा दसरौरा, सिंदुरिया, पसईपुर केशमपुर, नुन्हा और क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण कर वापस भर्रापुर पहुंचकर संपन्न हुई।
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने स्कूल के शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलाते हुए कहा की इस अभियान का उद्देश्य देश के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को याद करके उनका सम्मान करना है। विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना भरना ही इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन
अमृत कलश यात्रा में भाजपा मुरादगंज मंडल उपाध्यक्ष अंकित रंजन त्रिपाठी, मुकेश कठेरिया, ग्राम पंचायत अधिकारी नंदराज यादव, ग्राम प्रधान केशमपुर राजेश कुमार पाल, प्रधान दसरौरा विनय कुमार कुशवाहा, सुधीर राजपूत, राम प्रकाश कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, सतीश कठेरिया, दीपू गुप्ता, निर्मल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।