{"_id":"6b05d879d13b9e0994088db6","slug":"amid-security-797-advocates-will-cast-their-votes-on-the-26th-auraiya-news-c-211-1-akb1003-155472-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सुरक्षा के बीच 26 को 797 अधिवक्ता करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सुरक्षा के बीच 26 को 797 अधिवक्ता करेंगे मतदान
विज्ञापन
औरैया। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 26 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान कराया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष हृदयनारायण पांडेय तथा सदस्य सुरेशचंद्र मिश्रा, अरुण चतुर्वेदी, हरप्रकाश शुक्ला और अमर सिंह सेंगर ने बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और इन्हें अंतिम रूप दिया।
मंगलवार का दिन मतदाता अधिवक्ताओं के लिए खासा सुखद रहा। अध्यक्ष और महामंत्री पद के दावेदारों ने वकीलों को विभिन्न व्यंजनों व लंच पैकेट वितरित कर अपना समर्थन जुटाने का प्रयास किया। प्रत्याशियों की ओर से किए गए बृहद स्तर पर खान-पान वितरण से अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस बार मतदाता अधिवक्ताओं की संख्या 797 हो गई है। समय से मतगणना पूरी कराने के लिए पंडाल लगाकर अधिक पोलिंग बूथों के माध्यम से मतदान कराने की योजना तैयार की गई है। चुनाव में पांच पदों पर मतदान होना है, जिसके लिए पांच मतपत्र तैयार किए गए हैं।
एल्डर्स कमेटी के अनुसार अध्यक्ष के एक व महामंत्री के एक पद सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक, संयुक्त मंत्री के दो व कनिष्ठ सदस्य के चार सहित कुल नौ पदों पर चुनाव होना है, जिनके लिए 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 13 प्रत्याशी निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
विज्ञापन
मतदान की तिथि नजदीक आते ही सभी पदों के प्रत्याशी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। खासतौर पर अध्यक्ष पद के छह दावेदार ज्ञानसिंह पाल, सुनील दुबे, संजीव चतुर्वेदी, कुलदीप दुबे, बृजेंद्र सिंह यादव व शिवकुमार अरुण तथा महामंत्री पद के पांच दावेदार हेमेंद्र पांडेय, सुधीर गौतम, अतेंद्र पांडेय, देवेंद्र कुमार दीक्षित व शिवेंद्र सिंह सेंगर ने पूरी ताकत झोंक रखी है। मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा के अनुसार सभी मतदाता अधिवक्ताओं के लिए मतदान के समय बार काउंसिल की ओर से जारी परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।