फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Amendments in board exam applications till date

Auraiya News: बोर्ड परीक्षा के आवेदनों में आज तक संशोधन

Mon, 18 Dec 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 18 Dec 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Amendments in board exam applications till date
औरैया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2024 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण में त्रुटियों को ठीक करने का बोर्ड ने आज अंतिम मौका दिया है। प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर 19 दिसंबर तक परीक्षार्थियों के आवेदन से जुड़ी त्रुटियां साक्ष्य समेत निर्धारित प्रारूप पर संशोधित करने के लिए ऑफलाइन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद से हर साल परीक्षार्थी त्रुटियों को ठीक कराने के लिए बोर्ड के चक्कर लगाते हैं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों जैसे नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो और विषयों आदि से त्रुटियों के निराकरण का अंतिम मौका दिया है। डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि 19 दिसंबर तक निर्धारित प्रारूप पर सूचना देने पर बोर्ड कार्यालय से त्रुटियां दूर की जाएंगी। इसके बाद यदि कोई त्रुटि आवेदन में रहती है, तो प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed