फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Amar Ujala honored three meritorious people included in the top ten list of the state

Auraiya News: प्रदेश की टॉपटेन सूची में शामिल तीन मेधावियों को अमर उजाला ने किया सम्मानित

Tue, 23 Apr 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala honored three meritorious people included in the top ten list of the state
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। प्रदेश स्तर पर इंटरमीडिएट के मेधावी बच्चों के टॉपटेन सूची में शामिल होने पर अमर उजाला की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मेधावी बच्चों के घर पहुंचकर उनका मुंह मीठा कराया गया। वहीं परिजनों के साथ बैठकर भविष्य की प्लानिंग से लेकर उनकी मेहनत पर संवाद किया गया।
जिले की टाॅपर व प्रदेश स्तर की रैंकिंग में आठवां स्थान पाने वाली शिवांगी के घर पर अमर उजाला की टीम पहुंचने पर परिजन चौक उठे। बेटी की उपलब्धता को लेकर की गई मेहनत के बारे में बताते हुए परिजन काफी देर तक वार्ता करते रहे। पिता व मां से लेकर घर के अन्य परिजनों से इस दौरान वार्ता की गई। मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन

फूलमाला पहनाकर शिवांगी का अभिवादन किया गया। शिवांगी ने इंजीनियरिंग व सिविल सर्विसेज की तैयारी करने की इच्छा जताई। इसके बाद अमर उजाला की टीम जिला टाॅपर व प्रदेश में आठवां स्थान पाने वाले दूसरे होनहार अंशुल के घर पहुंची। इस दौरान पंडित ग्यादीन इंटर कॉलेज उमरैन के विद्यालय का स्टाफ भी साथ रहा। मिठाई खिलाकर अंशुल का मुंह मीठा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य के बारे में अंशुल ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगे। वहीं सेंट साईंनाथ इंटर कॉलेज दिबियापुर के छात्र ब्रजराज सिंह भदौरिया का भी अमर उजाला की टीम ने स्वागत किया। जिला टाॅपर के साथ ही वह प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में आठवें पायदान पर आए हैं। इस दौरान ब्रजराज सिंह ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करेंगे। अफसर बनकर परिजनों का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed