फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Aman Mr and Shivani became Miss Fresher

अमन मिस्टर और शिवानी बनीं मिस फ्रेशर

Mon, 23 May 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aman Mr and Shivani became Miss Fresher
छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करते मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर उत्कर्ष चंद्र एवं अन्य। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर (औरैया)। समाही कालेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिकोत्सव में आयोजित ग्रेट म्यूजिकल नाइट फ्रेशर्स 2022 में छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया। मिस्टर फ्रेशर अमन यादव व मिस फ्रेशर शिवानी दिवाकर चुनी गईं। इसके अलावा अवनी मिश्र मिस और यश प्रताप मिस्टर इवनिंग चुने गए। इस अवसर छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिले के डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्री उत्कर्ष चंद्र, पॉलीटेक्निक कालेज के प्राचार्य डा.मुकेश जैन, कालेज के चेयरमैन अंशुमान त्रिपाठी, निदेशक डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी एवं सचिव एकता त्रिपाठी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। बीफार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा तृप्ति, शिवानी दिवाकर, शिवानी पाल एवं शिप्रा शुक्ला ने गणेश वंदना पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए टैबलेट वितरित किए। संस्था के चेयरमैन अंशुमान त्रिपाठी ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बीफार्मा द्वितीय वर्ष की खुशबू राजपूत, तृतीय वर्ष की आयुषी चौधरी एवं डिप्लोमा कर रहे अनिल को पुरस्कृत किया। इस दौरान विभागाध्यक्ष राहुल कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर भूपेंद्र प्रताप सिंह, अध्यापक वरुण वर्मा, अनुज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, अनुराग गोयल, मोहित सक्सेना, अनूप सक्सेना, धर्मेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर को ट्राफी देते अतिथि

मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर को ट्राफी देते अतिथि- फोटो : AURAIYA

फोटो 22 एयूआरपी -14 - कार्यक्रम में प्रतिभाग करतीं फार्मेसी कालेज की छात्राएं

फोटो 22 एयूआरपी -14 - कार्यक्रम में प्रतिभाग करतीं फार्मेसी कालेज की छात्राएं- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed