{"_id":"68acb1c040930454ae034be7","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-election-of-ration-dealer-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130604-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: राशन डीलर के चुनाव में अनियमितता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: राशन डीलर के चुनाव में अनियमितता का आरोप
Tue, 26 Aug 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25 एयूआरपी 32 - तहसील में हंगामा काटते अनंतराम के लोग। संवाद
अजीतमल। क्षेत्र के अनंतराम में आयोजित खुली बैठक में बजरंगबली समूह की गायत्री निर्वाचित घोषित की गईं। उधर, चयन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दूसरे समूह की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर हंगामा काटा।
राधारानी सहायता समूह ने दस्तावेजों में हेराफेरी का आरोप लगाया। सोमवार को चुनाव अधिकारी प्रदीप शाक्य, एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार द्विवेदी व पंचायत सचिव मंजू यादव ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई। प्रक्रिया के बाद तहसील पहुंचे लोगों ने चुनाव अधिकारियों पर अनियमितताओं का आरोप लगाकर हंगामा काटा।
राधारानी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया कि दस्तावेजों में हेराफेरी कर राशन डीलर घोषित किया गया है। समूह की सदस्य सलोनी देवी ने बताया कि हेराफेरी कर चुनाव कराया गया। सुनियोजित तरीके से गायत्री देवी को निर्वाचित घोषित किया गया है।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत सर्वेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि बजरंगबली स्वयं सहायता समूह चार वर्ष पुराना है। इसके खाते में एक लाख तेरह हजार रुपये से अधिक पाए गए हैं। जबकि राधा रानी स्वयं सहायता समूह एक वर्ष पुराना है। इसके खाते में एक हजार चार सौ रुपये थे। राधा रानी समूह पात्रता की श्रेणी में नहीं आया।