फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   All tube wells and overhead tanks will be operated from the control room

Auraiya News: कंट्रोल रूम से संचालित होंगे सभी नलकूप व ओवरहैड टैंक

Mon, 01 Apr 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
All tube wells and overhead tanks will be operated from the control room
विशाल सिंह
विज्ञापन

औरैया। नगर पालिका परिषद ने अपने परिक्षेत्र में जलापूर्ति को हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू की है। पालिका परिसर में जलकल विभाग के एक कंट्रोल रूम से शहर भर की पानी की टंकी व नलकूप ऑपरेट किए जाएंगे। इसमें एक ही बटन से एक साथ सभी नलकूप व पानी की टंकियाें से पेयजलापूर्ति शुरू हो सकेगी। संवाद



नगर पालिका परिषद औरैया में तकरीबन सवा लाख की आबादी है। शहर की रिहायशी बस्ती का दायरा दिनों-दिन बढ़ता भी जा रहा है। वर्तमान समय में 12 ओवरहैड टैंक व 28 नलकूपों के जरिए लोगों को जलापूर्ति दी जा रही है। वहीं अब नए प्रस्ताव के तहत तीन ओवरहैड टैंक व 20 नलकूप भी इस कड़ी में बढ़ रहे हैं। इस जलापूर्ति व्यवस्था को हाईटेक करने के लिए शासन स्तर से काफी पहले ही निर्देश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन

अब इसे अपनाने के लिए पालिका ने तैयारी शुरू की है। सभी ओवरहैड टैंक व नलकूप को पालिका परिसर में कंट्रोल रूम से ऑपरेट किया जाना है। यहां एक ऑटोमेटिक मशीन से सभी नलकूपों संचालन के साथ ही टंकियों से पानी छोड़ा जा सकेगा ऑटोमेटिक मशीन का बटन दबाते ही पालिका परिक्षेत्र में एक साथ जलापूर्ति व शुरू हो जाएगी। इस व्यवस्था को लेकर लखनऊ व दिल्ली के इंजीनियरों से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

नलकूप व टंकी में तकनीकी खराबी आने पर मशीन करेगी सूचित
जानकारों की माने तो कंट्रोल रूम की ऑटोमेटिक मशीन से पाइप लाइन के अलावा टंकी व नलकूप में तकनीकी खराबी आने पर त्वरित सूचना देगी। ऐसे में जलकल विभाग की मरम्मत टीम मौके पर पहुंचकर खामियों को दूर कर सकेगी। अभी तक जलापूर्ति प्रभावित होने की स्थिति में लोगों की शिकायतों पर मरम्मत कार्य किया जाता है। ऑटोमेटिक मशीन से काफी कुछ जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू होगी।
--------------
अभी तक पानी की टंकी व नलकूप पर तीन चरणों में ड्यूटी करते कर्मचारी
शहर क्षेत्र में स्थापित 12 पानी की टंकी व 28 नलकूपों पर तीन शिफ्टों में कर्मचारी ड्यूटी करते हैं। टंकी में पानी के भरने से लेकर छोड़ने को लेकर समयावधि के बीच काम किया जाता है। ऑटोमेटिक मशीन आ जाने से कर्मचारियों की जहमत कम होगी। नगर पालिका परिषद के जलकल विभाग में तैनात कर्मचारियों से दूसरे कामों का संचालन किया जाएगा।

---------------
वर्जन
शहर की सभी पानी की टंकी से लेकर नलकूपों को ऑटोमेटिक मशीन से एक कंट्रोल रूम के माध्यम से संचालित करने की तैयारी शुरू कराई गई है। मशीन से लेकर व्यवस्था के संचालन को लेकर इंजीनियरों से संपर्क किया जा रहा है। शासन स्तर से इस कड़ी में काफी पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed