{"_id":"69e28587c7197418d0084c47","slug":"akshaya-tritiya-light-jewellery-becomes-the-choice-of-people-auraiya-news-c-211-1-ka11004-143221-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया: हल्के गहने बने लोगों की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया: हल्के गहने बने लोगों की पसंद
Sat, 18 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो-29- गहनों को पसंद करते ग्राहक। संवाद
औरैया। अक्षय तृतीया पर सोने-चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही पूजा के लिए विशेष मिट्टी के कलश, सत्तू और मौसमी फलों की मांग बढ़ गई है। सराफा कारोबारियों ने अक्षय तृतीया को लेकर हल्के गहनों की अभी से बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक हल्के और फैंसी गहने पसंद कर रहे हैं।
19 अप्रैल को अक्षय तृतीय है, इससे पहले ही पर्व को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। शहर के सराफा बाजार से लेकर अन्य कस्बों की सराफा दुकानों पर गहनों की अच्छी खासी बुकिंग शुरू हो गई है। भले ही सोना का भाव 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम व चांदी का भाव 2.30 लाख प्रति किलो है लेकिन हल्के आइटम खरीदने के लिए लोग बुकिंग कराने लगे हैं।
सराफा कारोबारी कपिल सोनी, संजीव वर्मा, प्रदीप अग्निहोत्री आदि ने बताया कि भले ही सोना चांदी का भाव तेज हो लेकिन लोग अक्षय तृतीया को लेकर खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों के लिए हल्के व फैंसी आइटम दिखा रहे हैं। उन्हें पसंद भी आ रहे हैं।