फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akshay Prakash of Auraiya selected for the post of Civil Judge in Delhi High Court

Auraiya News: औरैया के अक्षय प्रकाश का दिल्ली हाईकोर्ट में सिविल जज पद पर चयन

Sun, 26 Mar 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Akshay Prakash of Auraiya selected for the post of Civil Judge in Delhi High Court
फोटो25एयूआरपी 45- सिविल जज के पद पर चयनित अक्षय श्रीवास्तव। संवाद औरैया के अक्षय प्रकाश का दिल्ली हाईकोर्ट में सिविल जज पद पर चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बेला। थाना क्षेत्र के गांव टिकनापुर निवासी अक्षय प्रकाश का दिल्ली हाईकोर्ट में सिविल जज के लिए चयन हुआ है। उनके सिविल जज पर चयनित होने पर गांव में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया। गांव निवासी भाई समेत अन्य परिजनों ने मिठाई वितरित कर खुशी मनाई।

औरैया जिले के गांव टिकनापुर निवासी डॉ.अजीत प्रकाश जो कुछ लखनऊ में कृषि निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका पैतृक गांव टिकनापुर है। उनके पुत्र अक्षय प्रकाश ने लखनऊ ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई लखनऊ से पूरी करने के बाद सिविल सर्विस की तैयारी शुरु की। अक्षय ने हाईकोर्ट सिविल जज के लिए परीक्षा दी थी। जिसमें दो दिन पूर्व आए परिणाम में अक्षय का चयन दिल्ली हाईकोर्ट के सिविल जज के लिए चयन हो गया। उन्होंने 76वां स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि वर्तमान में अक्षय के भाई विवेक श्रीवास्तव गांव टिकनापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। अक्षय के सिविल जज पर चयन होने की जानकारी पर उन्होंने गांव में मिठाई वितरित कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed